उत्तर प्रदेश सरकार और इंडियन रोड सेफ्टी कैंपेन द्वारा उत्तर प्रदेश के कॉलेजों के लिए ‘आई-सेफ द सेफर इंडिया चैलेंज’ के उत्तर प्रदेश संस्करण 2020 का शुभारंभ किया गया परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश और इंडियन रोड सेफ्टी कैंपेन ,सॉल्व फाउंडेशन उत्तर प्रदेश में कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए iSAFE प्रतियोगिता कार्यक्रम उत्तर प्रदेश संस्करण 2020 के शुभारंभ की घोषणा करने पर गर्व करते है। प्रतियोगिता का शुभारंभ माननीय परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश अशोक कटारिया के द्वारा, स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर एक्सटेंशन, लखनऊ में 11 जनवरी 2020 को प्रातः 11:00 बजे प्रमुख सचिव परिवहन और परिवहन आयुक्त के सौजन्य से किया गया । यूपी के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं| शुभारंभ के बाद एक पैनल बैठी जिसमे यह चर्चा की गयी कि: "कैसे युवा सड़को को सुरक्षित बनाने में सरकार का समर्थन कर सकते हैं" | इस चर्चा में श्री पियूष तिवारी (फाउंडर, सोल्व फाउंडेशन), डॉ सुब्रतो दास, पद्म श्री पुरस्कारी, मैनेजिंग ट...